- 16 Posts
- 1 Comment
तेन्जनाइट (Tanzanite Stone) एक विशेष रत्न है जो अफ्रीका के तंजानिया शहर में पाया जाता है। तंजानिया में मिलने के कारण ही इस रत्न का नाम तेन्जनाइट पड़ा है। आसमानी रंग का ये ट्रांसपेरेंट स्टोन अपनी सुंदरता और विशेष आभा के कारण पूरे विश्व में पहचाना जाता है। तेन्जनाइट मीन और मेष राशि से संबंधित है। इसके अलावा दिसंबर के महीने में जन्मे लोगों का यह बर्थस्टोन है।
हीलिंग थेरेपी में तेन्जानाइट रत्न को टॉक्सिक इफेक्ट कम करने वाला और खून को साफ करके खून की वजह से होने वाली बीमारियों को रोकने वाला स्टोन माना जाता है। यह रत्न शरीर की रोगों से लड़ने की क्षमता को भी बढ़ाता है। ये रत्न व्यक्ति में आजादी की भावना और आत्मविश्वास को बढ़ाता है।
यह बहुत ज्यादा महंगा रत्न नहीं है। इसका ज्यादा इस्तेमाल ज्वेलरी में होता है। भारतीय बाजार में तेन्जनाइट की कीमत 600 रू. प्रति कैरेट से 1500 रू. प्रति कैरेट तक होती है। कुछ तेन्जनाइट जो दिखने में बहुत साफ और चमकदार रंग के होते हैं उनकी कीमत 10 हजार से 12 हजार रू. प्रति कैरेट भी होती है।
Read Comments